जौनपुर, दिसम्बर 31 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को जिला सलाहकार समिति तथा बैंकर्स समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में की। इस दौरान जिलाधिकारी ने नाबार्ड की पोटेंशियल लिंकेज क्रेडिट प्लान बुकलेट का विमोचन किया। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक लंबित आवेदनों को जल्द पूरा करें और युवाओं को ऋण उपलब्ध कराकर उनका उद्यम शुरू करवाने में मदद करें। पीएम सूर्यघर योजना पर भी चर्चा हुई और कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलाया जाए। पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेंडरों को ऋण वितरण तेज करने की बात कही। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी योजनाओं और बैंकों के कामकाज की समीक्षा की। ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने पर जोर दिया, खासकर यूनियन बैंक और स्टेट बैंक को सुधार के लिए कह...