श्रावस्ती, फरवरी 5 -- श्रावस्ती, संवाददाता। बैंक से रुपये निकालने के कुछ ही देर में उचक्कों ने एक वृद्ध के 50 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की ओर से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम व इकौना सीओ भरत पासवान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सोनवा थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी बैजनाथ पांडेय लकवा से पीड़ित हैं। बुधवार को वह दवा कराने के लिए अपने बेटे सुनील कुमार पांडेय व पौत्र विवेक पांडेय के साथ लक्ष्मननगर स्थित इंडियन बैंक शाखा से रुपये निकालने गए थे। जहां उन्होंने बैंक से 60 हजार रुपये निकाले। बैंक से उन्हें 50 हजार की एक व 10 हजार की एक समेत दो गड्डी दी गई। उन्होंने सारे रुपये पौत्र विवेक पांडेय को रखने के लिए दे दिया। विवेक दोनों रुपये की गड्डियों को दो अलग-अलग जेब में रखकर पासबुक पर एमाउंट दर्ज कराने के लिए...