सीतामढ़ी, मार्च 7 -- बथनाहा। प्रखंड मुख्यालय के समीप बथनाहा बाजार पर स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक के घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार होने के बाद दूसरे दिन बैंक का काम काज आम दिनों की तरह सुचारू रूप से चलता नजर आया। इस दौरान बैंक में उपस्थित कर्मचारी अपना काम तो कर रहे थे, परंतु कल की घटना पर कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे थे। बैंक में अपना काम कराने आए अधिकतर लोग इस घटनाक्रम पर आश्चर्यचकित थे। अधिकतर लोगों ने शाखा प्रबंधक को जनता को सहुलियत पहुंचाने वाला बताया। मालूम हो कि विगत पांच मार्च को बथनाहा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच बिकाऊ महतो के शिकायत पर सीबीआई के विशेष टीम के द्वारा शाखा प्रबंधक विशाल कुमार को दस हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। शाखा प्रबंधक पर तीन लाख किसान क्रेडिट कार्ड लोन पास करने के एवज में तीस हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.