नई दिल्ली, मार्च 7 -- Fixed Deposits Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खोलते समय, विभिन्न बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों की तुलना करना उचित है। महत्वपूर्ण बात यह है कि RBI द्वारा लगभग पांच साल के बाद बेंचमार्क रेपो दर में कटौती के बाद कुछ बैंकों ने अपनी दरों में कटौती शुरू कर दी है। अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। यहां हम स्पेशल अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट की लिस्ट बता रहे हैं जो अधिक ब्याज देते हैं।3 बैंकों द्वारा पेश की जाने वाली चार स्पेशल FD- 1. एसबीआई अमृत वृष्टि: यह 444 दिनों की योजना है और इसमें सालाना 7.25 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 7.75 प्रतिशत ब्याज मिलता है। इस योजना को खोलने की लास्ट डेट 31 मार्च है। 2. एसबीआई अमृत कलश: यह 400 दिनों के लिए पेश क...