कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोविंदनगर स्थित आइसीआइसीआइ बैंक की ब्रांच में एक व्यक्ति ने असली नोटों के साथ पांच हज़ार के जाली नोट जमा कर दिए। कैश काउंटिंग मशीन से चेकिंग पर मामला सामने आया तो ब्रांच मैनेजर ने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। ब्रांच मैनेजर आकाश खन्ना के मुताबिक एक जनवरी को अजीत प्रताप सिंह नामक व्यक्ति ने टाटा कैपिटल लिमिटेड के खाते में 1.70 लाख से अधिक राशि जमा की थी। मशीन से नोट की गिनती में पांच सौ रुपये के 10 नोट जाली पाए गए। मशीन से जांच के बाद जब नोटों को हाथ से परखा गया तो कागज की गुणवत्ता बेहद निम्न पाई गई। साथ ही कई नोटों पर एक ही सीरियल नंबर दो-दो और तीन-तीन बार अंकित मिले। नोटों की प्रिंटिंग गुणवत्ता भी संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि 90 नोटों की जांच की गई थी, जिसमें 10 नोट नकली पाए गए हैं। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.