आरा, जनवरी 19 -- -बिहार ग्रामीण बैंक परिसर में नशेड़ी का हाई वोल्टेज ड्रामा -अमराई के ही युवक ने नशे में धुत होकर किया हो-हंगामा जगदीशपुर, निज संवाददाता। बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में एक नशेड़ी की करतूत सामने आई है। बैंक ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि बैंक परिसर के भीतर ही उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। नशे में धुत हमलावर ने बैंक के कामकाज में बाधा डालते हुए कर्मचारी को जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पीड़ित बैंककर्मी ने स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, अमराई निवासी श्याम किशोर यादव उक्त शाखा में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। करीब 3:30 बजे अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान गांव का ही एक युवक नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए बैंक के मुख्य गेट पर...