आरा, दिसम्बर 7 -- अगिआंव, संवाद सूत्र । प्रखंड के सर्वोदय उच्च विद्यालय अगिआंव में रविवार को बैंक मित्रों की समस्याओं और बैंक मित्र संगठन की मजबूती को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ बैंक मित्र पप्पू कुमार ने की और संचालन उमाशंकर उर्फ मंटू ने किया। बैठक में सभी बैंक मित्रों ने एक स्वर में कहा कि लंबे समय से वे कई कार्यगत व तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन समाधान अब तक नहीं मिल पाया है। इस दौरान प्रमुख रूप से अपर्याप्त कमीशन, उपकरणों की तकनीकी खराबी, बैंक मित्रों की आईडी एवं पैसों की सुरक्षा, कार्यावधि में कार्यरत बैंक मित्रों को 50 हजार रुपये मासिक मजदूरी व इसके साथ मे दस से 15 हजार रुपये इंसेंटिव, जिसका भुगतान महीने के पहले सप्ताह में हो, सुरक्षा की कमी, ग्राहकों की बढ़ती संख्या के बावजूद पर्याप्त सहयोग न मिलना, सर्वर...