अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कालोनी में बैंक अधिकारी बनकर हैकर्स ने खाते से लाखों रुपए पार कर दिए। मोबाइल पर खाते से रुपए निकलने का मैसेज देख वह दंग रह गया। पीड़ित ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सूर्य विहार निवासी गौतम चन्द्र के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और खाता नंबर पूछ लिया। कुछ ही देर में खाते में 64 हजार रुपए ट्रांस्फर करा लिया। इसी तरह चार दिन में 149 लाख रुपए अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद फोन बंद कर लिया। तब जाकर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिल सका। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.