अमरोहा, जनवरी 31 -- अमरोहा, संवाददाता। लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी के संचालक से तीन लाख रुपये उधार लेने के बाद पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक ने 1.60 लाख रुपये वापस नहीं किए। तकादा करने पर जो दो चेक दिए वो खाते में धनराशि नहीं होने से बाउंस हो गए। अब कॉल रिसीव करनी बंद कर दी। एसपी के निर्देश पर अमरोहा देहात थाना पुलिस ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। कारोबारी गिरीश बंसल जोया रोड स्थित लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी के संचालक हैं। एफआईआर में कहा कि हापुड़ जिले के मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के रहने वाले सोनू कुमार जो पंजाब एंड सिंध बैंक में शाखा प्रबंधक हैं, उनसे गिरीश बंसल की अच्छी जान-पहचान थी। दिसंबर 2024 में सोनू कुमार ने दो दिन के वादे पर गिरीश बंसल से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। धनराशि उन्होंने अपन...