लखनऊ, फरवरी 13 -- नगराम थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की केवली शाखा प्रबंधक के साथ 10 से 15 अज्ञात हमलावरों ने बड़ेहा गांव के पास सड़क पर डाला खड़ा कर उनकी कार रोक ली। गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने शाखा प्रबंध की तहरीर की पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केवली शाखा के प्रबंधक राकेश कुमार शुक्रवार को सुबह दस बजे अपनी कार से बैंक जा रहे थे। आरोप है कि बड़ेहा के पास घात लगाए बैठे 10 से 15 अज्ञात हमलावरों ने सड़क पर डाला खड़ा कर रास्ता ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। पीड़ित प्रबंधक ने बताया कि बीते मंगलवार को बड़ेहा के पास एक डाला चालक की ओर से साइड़ न देने को लेकर कहासुनी हुई थी। उन्होंने ओवरटेक किया तो डाला चालक ने कट मार दिया था। उस समय समझाने के बाद मामला शां...