गोपालगंज, फरवरी 19 -- गोपालगंज। विधि संवाददाता आगामी 14 मार्च को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसकी सफलता को लेकर गुरुवार को विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों की बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिकाधिक वादों को चिन्हित करने एवं चिन्हित वादों में थाना का नाम अंकित करते हुए दो प्रति में नोटिस तैयार कर प्राधिकार के कार्यालय में अतिशीघ्र भेजने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा अधिकाधिक प्रचार प्रसार के लिए अपने अपने बैंक शाखाओं में नेशनल लोक अदालत का बैनर लगाने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में अग्रणी शाखा प्रबंधक, सेंट्रल बैंक, बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.