गुमला, जनवरी 8 -- कामडारा, प्रतिनिधि । बैंक ऑफ इंडिया की कामडारा शाखा में गुरुवार को पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण बैंकिंग कार्य पूरी तरह बाधित रहा। जिससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे खाताधारियों को बैरंग लौटना पड़ा। बैंक पहुंचे लोगों ने बताया कि शाखा में न तो बैंक मैनेजर मौजूद थे और न ही पीओ, जिसके कारण कोई भी लेन-देन या अन्य बैंकिंग कार्य नहीं हो सका।ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बैंक पहुंचकर बाहर इंतजार करते रहे। कई लोग दोपहर तक बैंक के बाहर खड़े रहे, लेकिन काम नहीं होने पर निराश होकर घर लौट गए। बैंकिंग कार्य ठप रहने के कारण अंदर से मुख्य गेट में ताला लगा रहा। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बताया जाता है कि बैंक मैनेजर छुट्टी पर थे और पीओ को शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन पीओ समय...