जहानाबाद, जनवरी 6 -- मेहंदिया, निज संवाददाता । मेहन्दिया थाना की पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बैंक परिसर में किसी अनजान व्यक्ति से सहयोग नहीं लें। मेहन्दिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि बैंक परिसर के ईद-गिर्द काफी संख्या में आसमाजिक तत्व के लोग भटकते रहते हैं और वह नासमझ लोगों को अपना निशाना आसानी से बना लेते हैं। कोई नासमझ व्यक्ति जब एटीएम से पैसा निकालने जाता है और जब उसे समझ में नही आता है तो वह अगल बगल में खड़े ब्यक्ति से सहयोग की मांग करता है। जिसके बाद एटीएम कार्ड को चालाकी से बदल लेते हैं और बाद में उस एटीएम से राशि की निकासी भी कर लेते हैं। कुछ लोग बैंक में बड़े नोट से छोटे नोट करने के चक्कर को लेकर एक दूसरे को विश्वास में लेते हैं और उनके साथ धोखा कर देते हैं। [18:53, 06/

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...