बरेली, फरवरी 5 -- सुभाषनगर के तिलक कॉलोनी में बुधवार को संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि लोन की किस्त नहीं देने की वजह से बैंक ने कुछ दिन पहले ही मकान नीलाम कर दिया था और महिला तब से सदमे में थी। इसी सदमे की वजह से उसकी मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि तिलक कॉलोनी में रहने वाले रोहित की 30 वर्षीय पत्नी कविता की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पूछताछ में रोहित ने बताया कि उसकी पत्नी कई दिन से सदमे में थी। रोहित ने बताया कि उसके पिता किशन नगर निगम में कर्मचारी थे। उन्होंने 2015 में आधार बैंक से चार लाख रुपये लोन लिया था। 2019 तक सब ठीक रहा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.