रायबरेली, फरवरी 23 -- ऊँचाहार। भागीपुर निवासी राममिलन का बाबूगंज बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा में खाता है। जिसमें उसने एक हजार रुपये प्रतिवर्ष की बीमा पॉलिसी ली थी। बीते वर्ष अक्टूबर महीने में तिवारीपुर तिराहे के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। शाखा के कर्मियों ने सारी औपचारिकता पूर्ण होने के बाद सोमवार को मृतक की पत्नी शान्ति देवी को 20 लाख रुपये की बीमा क्लेम धनराशि की चेक सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...