गढ़वा, सितम्बर 8 -- गढ़वा। गढ़वा राज्यकीय कृत गोविंद प्लस टू स्कूल में आईडीएफसी फर्स्ट भारत बैंक के द्वारा शौचालय का जीर्णोद्धार किया गया। वह काफी पुराना हो गया था। उसका उद्घाटन बैंक के क्लस्टर मैनेजर उत्सव उपाध्याय व गढ़वा ब्रांच मैनेजर रौशन कुमार सिंह के अलावा विद्यालय के प्राचार्य विश्व विजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कलस्टर मैनेजर उत्सव उपाध्याय ने कहा कि छात्र छात्राओं की संख्या को देख कर विद्यालय का हमलोगों ने चयन किया। आगे भी हमलोग इस विद्यालय का ध्यान में रखेंगे। ब्रांच मैनेजर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय काफी पुराना और बड़ा है। स्कूल में बहुत कुछ किया जा सकता है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक ध्रुव कुमार झा, मनोज कुमार मौर्य, रमाशंकर देव, हेमेंद्र दस, बलराम,अभिषेक रंजन,एजाज फ़कीह अंसारी,पंकज कुमार सिंह, सुधाकर सिंह...