अंबेडकर नगर, फरवरी 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष चन्द्रोदय कुमार की अध्यक्षता में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जनपद न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय, कलक्ट्रेट, पांचों तहसीलों, उपभोक्ता फोरम एवं विभिन्न विभागों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफल आयोजन के लिए एडीआर भवन में विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट व नोडल अधिकारी भारतेन्दु प्रकाश गुप्त की अध्यक्षता एवं प्राधिकरण सचिव शैलेश कुमार मौर्य की उपस्थिति में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। नोडल अधिकारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के तहत बैंकों के ऋणी वादों एवं बीएसएनएल के वादों को नियत कर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करने के निर्देश दिए। सहायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.