नई दिल्ली, जनवरी 22 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिचा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर और निलंबित प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता को गिरफ्तार किया है। ईडी गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने गुरुवार को बताया कि संदीप गुप्ता को गुरुग्राम में पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे आठ दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने सीबीआई की आईपीसी और पीसी एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए जांच शुरू की। इसमें आरोपी व्यक्तियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार का आरोप है। आरोपियों ने 2015 से 2018 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 236 करोड़ रुपये का भारी नुकसान पहुंचाया। जांच में पता चला कि रिचा इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने किसी भी सामग्री की आपूर्ति नहीं थी लेकिन व्यवस्थित ढंग से फर्जी बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था, ...