नई दिल्ली, जनवरी 14 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। क्राइम ब्रांच ने बैंक धोखाधड़ी गिरोह के एक जालसाज को 18 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी अमित निश्चल उर्फ सोनू हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी पहले गुरुग्राम के न्यू पालम विहार में रहता था। उसके खिलाफ दिल्ली के डीबीजी रोड थाना में फर्जीवाड़ा का केस दर्ज है। बीते दिनों क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि अमित हिमाचल प्रदेश में छिपा है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने जाली बैंक ड्राफ्ट चुराकर उसका उपयोग कर बैंक धोखाधड़ी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...