भदोही, नवम्बर 30 -- भदोही, संवाददाता। शहर के अहमदपुर फुलवरियां निवासी अरुण कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। शहर के मेन रोड यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा स्थित उनके खाते से 50 हजार रुपये गायब होने का आरोप मढ़ा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। कहा कि 20 नवंबर को उनके मोबाइल पर ओटीपी आया, जिस पर संदेह हुआ। उसके बाद यूबीआई में पहुंच कर अपना बचत खाता चेक कराया तो 20 नवंबर को अनिल कुमार निवासी कोल्हुआ, पांडेयपुर, सुरियावां के खाते में 50 हजार रुपये निकाल/ट्रांसफार्मर कर दिया गया था। शिकायत पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि पुलिस से प्रकरण की शिकायत करें। साइबर क्राइम प्रभारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर बीएनएस की धारा 318(4) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 डी के तहत आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जां...