फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। हुसेनगंज थाना के जमरावा निवासी लवकुश कुमार साइबर ठगी के शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि उनका खाता बैंक आफ बड़ौदा में है। 13 जनवरी को उनके खाते से बिना अनुमति के दो लाख 99 हजार 351 रुपये निकाल लिए गए। बताया कि न तो उन्होंने किसी को ओटीपी बताया और न ही बैंक संबंधी जानकारी साझा की। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...