मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- बैंक खाते से हज़ारो रूपये की रकम स्वत:गायब हो जाने पर शाखा पर जानकारी करने आये ग्राहक के साथ कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर हंगामा खड़ा हो गया। देर शाम किसान संगठन, खाप संगठन, हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने बैंक आधिकारियो से तुरंत जांच की मांग की। हंगामे की सूचना पर भोपा पुलिस भी बल सहित शाखा मे पहुंच गयी। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी बस स्टेण्ड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर शुक्रवार की शाम भारी हंगामा खड़ा हो गया। जहां कस्बे के मोहल्ला कुँवापट्टी निवासी राहुल पुत्र विनोद सहरावत ने बताया की उसकी बहन निशा का शाखा मे बचत खाता है। जिसमे चीनी मिल का गन्ना मूल्य भुगतान भी आता है। बीते 28 जनवरी को वह दोनों बहन भाई खाते से 17000 के गन्ना भुगतान को निकालने आये थे। शाखा के कर्मचारी ने बताया कि उनके ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.