हरिद्वार, मार्च 24 -- एक ग्राहक के बैंक खाते से 26.36 लाख की रकम निकाल ली गई। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने बैंक प्रबंधक और कर्मचारी सहित चार के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में हरिओम पुत्र बैसाखी निवासी नई बस्ती भीमगोड़ा ने बताया कि उसका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक की खड़खड़ी शाखा में है। उसे केवल हस्ताक्षर करने आते हैं, इसके अलावा वह लिख पढ़ नहीं पाता है। आरोप लगाया कि बैंक खाते की जानकारी जुटाने पर सामने आया कि शाखा प्रबंधक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 14 दिसंबर 2021 से लेकर 21 जुलाई 2022 तक उसके खाते से 26.36 लाख रुपये निकाल लिए। आरोप है कि बैंक कर्मचारी गौरव कुमार निवासी नई बस्ती भीमगोड़ा, गजे सिंह कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक शाखा खड़खड़ी, पुनीत निवासी नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.