रांची, जुलाई 19 -- रांची। बैंक कॉलोनी चिरौंदी में लेडीज ग्रुप की महिलाओं ने शनिवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। कॉलोनी के प्रसादम् में आयोजित समारोह के लिए थीम प्रकृति, पर्यावरण और हरियाली था। हरे परिधान में महिलाओं ने सावन का स्वागत किया। उपहार स्वरूप सुहाग की प्रतीक कांच की चूड़ियों तथा सृजन प्रतीक पौधों का परस्पर आदान-प्रदान किया। अल्पना बोस, रीता गिरी, निर्मला सिंह, सुषमा साहू, दमयंती वर्मा, सरिता, सुधा दास, कुमुद श्रीवास्तव ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...