मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- मोतिहारी। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में बैंक के 115 वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इस मौके पर पेड़ लगाए जीवन बचाएं के तहत समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर डीएम सौरभ जोरवाल, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर रणधीर कुमार , क्षेत्रीय प्रमुख ने डीएम का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, अग्रणी जिला प्रबंधक , क्षेत्रीय कार्यालय के राहुल राज , प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...