सहारनपुर, फरवरी 18 -- नगर कोतवाली क्षेत्र में बेहट रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास तमंचा लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी युवक दूसरे युवक से रंजिश रखता है। उसे डराने-धमकाने के लिए आरोपी पहुंचा था। आरोपी युवक बैंक के पास का ही रहने वाला है, जबकि जिस युवक से वह रंजिश रखता है, वह भी क्षेत्र में रहता है। घटना बुधवार की शाम की है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला छिपियान निवासी अली मुर्तजा पुत्र मोहम्मद अहमद क्षेत्र में ही रहने वाले राहुल नामक युवक से रंजिश रखता है। शाम के समय अली मुर्तजा तमंचा लेकर आया और पंजाब नेशनल बैंक के पास खड़ा हो गया। उसके साथ एक अन्य युवक भी शामिल था। अली मुर्तजा के पास तमंचा देखकर बैंक के ग्राहकों और कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। लोगों ने अली मुर्तजा को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी तमंचा छोड़कर भाग गया। नगर कोतवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.