बिजनौर, फरवरी 22 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार देर रात बैंक से ड्यूटी कर घर लौट रहे गार्ड संजीव पर दो युवकों ने पाटल से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने संजीव चेहरे और शरीर पर पाटल से ताबड़तोड़ करीब 20 वार किए। हमले में संजीव की दो अंगुली काट दी और बाएं हाथ का पंजा अलग हो गया। पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निजाम निवासी संजीव पुत्र महेंद्र बिजनौर में यूनियन बैंक में गार्ड के पद पर है। शनिवार रात संजीव ड्यूटी कर बिलाई चीनी मिल के रास्ते से अपने घर लौट रहा था। आरोप है, कि जैसे ही वह गांव के पास निपेंद्र सिंह के खेत के निकट पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही विकास पुत्र शंकर ने एक अन्य साथी के साथ उस पर हमला कर दिया...