बिजनौर, फरवरी 24 -- एक बैंक के ऐप से एकाउंट खोलने के नाम पर मोहल्ला इस्लामनगर निवासी व्यक्ति के साथ 295000 रुपये का साइबर फ्रॉड हो गया। पीड़ित ने थाने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को मौहल्ला इस्लामनगर निवासी खुर्शीद अहमद पुत्र शौकत अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 20 फरवरी को उसके मोबाइल नम्बर पर कॉलर ने उससे एक बैंक का ऐप चलाने के लिए कहा। सहमति के बाद उसने व्हाटसएप पर आये लिंक को क्लिक किया। लिंक को क्लिक करते ही उसके यूपी ग्रामीण बैंक के दो खाता नंबरों से 25-25 हजार के चार-चार ट्रांजेक्शन से दो लाख रुपये व पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 95 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन सहित दोनों खातों से कुल 295000 रुपये निकल गए। इसके बाद जिस नंबर से फोन आया था वह मोबाइल नंबर और व्हाटसप से वह लिंक उसके फोन से डिलीट हो गए। पीड़ित न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.