उन्नाव, जनवरी 28 -- उन्नाव, संवाददाता। यूएफबीयू के आह्वान पर बैंकों में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने के समर्थन में मंगलवार को भी हड़ताल का आह्वान किया गया। यूपी बैंक एम्प्लॉई यूनियन की ओर से हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया गया है। इस क्रम में हाकिम टोला की पीएनबी ब्रांच में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उधर, शहर के सभी प्रमुख सरकारी बैंकों में हड़ताल का व्यापक असर देखा गया। सभी शाखाओं के बाहर ताले लटके रहे। ग्राहकों की परेशानी इसलिए ज्यादा बढ़ गई क्योंकि पिछले तीन दिन से बैंक की पहले से छुट्टी चल रही। इस दौरान सत्यजीत सिंह ने बताया कि अनुसार, सरकार और बैंक यूनियनों के बीच 5-डे वीक को लेकर समझौता हुआ था। इसके बावजूद अब तक इस पर अंतिम मंजूरी नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि 690 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया...