कौशाम्बी, दिसम्बर 29 -- मंझनपुर, संवाददाता बीओबी की करारी स्थित शाखा में रुपया जमा करने गए एक किसान से शातिर ने 10 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने उसे बैंक शाखा की जमा पर्ची भी दी। जिसमें मुहर तो बैंक की लगी है, लेकिन हस्ताक्षर कथित तौर पर ठग के हैं। पीड़ित ने सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है। करारी थाना क्षेत्र के गुलाम नूर का पूरा निवासी अशोक कुमार पुत्र राम बहोरी ने बताया कि उसने बीओबी की करारी शाखा से ऋण ले रखा है। 20 मई 2025 को ऋण खाते में रुपया जमा करने गया था। वहां पर लंबी लाइन लगी थी। आरोप है कि इसी लाइन में इलाके के चक सैयद अलीपुर गांव का एक शातिर भी था। उसने खुद को बैंक शाखा का कर्मचारी बताया। इसके बाद पीड़ित से जमा करने के नाम पर 10 हजार रुपये ले लिए। थोड़ी देर बाद जमा पर्ची भी दी। जिसमें हस्ताक्षर उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.