वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 16 -- गोरखपुर में चिटफंड कंपनी एलयूसीसी ने बैंक की तरह ऑफिस खोला। जिले के शाहपर क्षेत्र में खुले इस ऑफिस को मुख्य शाखा बताकर आसपास के जिलों में धड़ाधड़ शाखाएं खोली गई और एटीएम लगाने वाली संस्था अपने से पंजीकृत दिखाते हुए उसके एटीएम बूथ को अपना बता कर लोगों में विश्वास जमाया। पांच साल में रकम दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये जमा कराने के बाद भुगतान की बारी आई तो कंपनी के आफिस पर ताला लगाकर जालसाज चंपत हो गए। जालसाजी का शिकार बने एजेंट सामने आए तब एसएसपी ने एसपी क्राइम को जांच सौंपी। अब तक की जांच में पता चला है कि इस कंपनी के जरिए न सिर्फ गोरखपुर बल्कि वाराणसी और बाराबंकी में भी करोड़ों की जालसाजी की गई है। अब पुलिस इस पूरे प्रकरण में केस दर्ज करने की तैयारी में है। यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.