नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका पुलिस ने एक घर में हुई चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स ने बैंक की किस्त चुकाने के लिए खुद अपनी पत्नी के गहने चोरी करने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई ज्वैलरी बरामद कर ली है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 21 मार्च को उत्तम नगर में रहने वाले बुट्टा सिंह ने अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच उसके घर से चोरों ने लाखों के गहने और 45 हजार रुपये पार कर दिए हैं। वारदात के समय वह अपनी दुकान पर था, जबकि परिवार कहीं बाहर गया था। मामले की जांच इंस्पेक्टर विवेक की एंटी पीओ एवं जेल बेल सेल को सौंपी गई। जांच के दौरान बुट्टा सिंह की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.