जहानाबाद, जून 4 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। डीएम कुमार गौरव द्वारा जिला नीलाम पत्र शाखा के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिले में सभी नीलाम पत्र लेनदारों को सूचित किया गया है कि यथाशीघ्र बैंक से लिये लोन की राशि को संबंधित विभाग या बैंक में जमा करें। अन्यथा जो लोग लोन लिए हुए हैं, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी एवं कुर्की भी होगी। बताया गया कि जिला में 32 नीलाम पत्र पदाधिकारियों की शक्ति प्रदत की गई है। इसके तहत जिला में राजस्व परिषद, बिहार सरकार के निदेशानुसार दिनांक 02 जून से 08 जून तक वारंट सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा ऋणियों की गिरफ्तारी कर नीलाम पत्र वादों में संहित राशि वसूल की जाएगी। मौके पर जिला निलाम पत्र पदाधिकारी के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। फोटो - 04 जून अरवल- 06 कैप्शन- अरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.