रांची, जनवरी 19 -- नामकुम, संवाददाता। लोन पर खरीदी गई गाड़ियों की किस्त वसूली के नाम पर सीजरों द्वारा चालकों के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांके ब्लॉक के धर्मेंद्र कुमार ने टाटीसिलवे थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने सीजरों पर बैंक का बकाया पैसा जमा करने के बावजूद अवैध रूप से 12 हजार रुपये मांगने का विरोध करने पर मारपीट कर सिर फोड़ने और सड़क पर घसीटकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। धर्मेंद्र कुमार ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनके हाईवा को सीजरों ने महिलौंग में पकड़ा था। इसके बाद उन्होंने बैंक में बकाया एक लाख ग्यारह हजार रुपये जमा कर दिए। जब वे अपनी गाड़ी लेने महिलौंग पहुंचे तो सीजरों ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत करने की बात पर नाराजगी जताते हुए 12 हजार रुपये खर्चा मांगा। इसका विरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.