मिर्जापुर, मई 31 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेगुरा बान सिंह गांव के पास शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे बैंक कर्मी से 30 हजार रुपए छीनकर उचक्के भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के दुगरहां गांव निवासी धनंजय यादव पुत्र रामगोविंद थाना क्षेत्र के नरोइयां बाजार स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा में बड़े बाबू के पद पर तैनात हैं। प्रतिदिन की तरह वह बैंक ड्यूटी पर गए थे। दोपहर लगभग दो बजे ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे। उन्होंने अपने बैग में 30 हजार रुपए रखा था। जैसे ही नेगुरा बान सिंह गांव के सामने बदेवरा-बीजर कला मार्ग पर पहुंचे। तभी बाइक सवार उचक्के रुपए से भरा बैग छीनकर भाग निकले। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने जिगना थाने में तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.