मधुबनी, जनवरी 21 -- झंझारपुर। एचडीएफसी बैंक कर्मी से पल्सर बाइक छीनने को ले प्राथमिकी दर्ज हुई है। सुपौल जिले के पीड़ित बैंक कर्मी संजीव कुमार ने थाना को आवेदन दिया है।आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह वर्तमान में एचडीएफसी बैंक सुपौल में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। 19 जनवरी 2026 को करीब एक बजे दिन में वह अपनी पल्सर 220 सीसी मोटरसाइकिल से बैंक कार्य से ग्राहक से मिलकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक पहुंचे और उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने जबरन उनकी मोटरसाइकिल छीन ली और फरार हो गए।साथ ही उनका मोबाइल फोन भी घटना में छिन गया, जिसमें दो सिम लगे थे।पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एचएचओ सतेन्द्र कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.