अंबेडकर नगर, मार्च 26 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पांच दिन की बैंकिंग सप्ताह के समर्थन में बैंक कर्मी अरसे से आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में मांगों के समर्थन में कुछ बैंक के कर्मचारी यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल की है। बीते सोमवार के साथ मंगलवार को भी देश व्यापी हड़ताल की गई। हड़ताल के दौरान मंगलवार को अधिकांश एटीएम भी दगा दे गए। इससे लोग परेशान रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर संगठन से जुड़े बैंक कर्मियों की मगंलवार को भी हड़ताल रही। इस दौरान जनपद मुख्यालय के कई बैंक बंद रहे। बैंक जहां बंद रहे, वहीं एटीएम आउट ऑफ सर्विस रहे। कैश विहीन रहे एटीएम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कारण बैंक बंद था और किसी एटीएम में नोट नहीं था। इससे लोगों को कैश के संकट का सामना करना पड़ा। नेट बैंकिंग न करने वालों को बैंकों के बंद रहने और एटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.