लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ। यूएफबीयू यानी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी है। केन्द्र सरकार और आईबीए के साथ यूएफबीयू की वार्ता में बनी सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया। वार्ता में यह सहमति बनी कि बैंककर्मियों की सभी नौ मांगों पर बातचीत करके समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण किया जाएगा। यह जानकारी एनसीबीई के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को दी। इस अवसर पर फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य श्रमायुक्त महोदय की ओर से इस सहमति पर आगे पालन कराया जाएगा। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि 24 एवं 25 मार्च को प्रस्तावित बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल एवं अन्य सभी आंदोलनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रस्तावित रैली भी स्थगित कर दी गई है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.