हजारीबाग, फरवरी 12 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरुवार को सेंट्रल ट्रेड यूनियन संगठनों द्वारा आहूत एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंक कर्मियों के संगठनों एआईबीईए, एआईबीओए, बीईएफआई ने भी भारत सरकार की जनविरोधी-मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में अपना समर्थन दिया। इस संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हजारीबाग जिला में कार्यरत प्रायः सभी सरकारी क्षेत्र के बैंक कर्मी उपरोक्त संगठनों के तत्वावधान में पूर्णतः हड़ताल पर रहे। सभी बैंक शाखाएँ एवं कार्यालय पूर्णतः बंद रहे। सदस्यों ने अपने-अपने कार्यालय/शाखाओं के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया। हड़ताल में शामिल नहीं रहने वाले संगठन के सदस्यों से समर्थन हेतु आग्रह किया गया, परिणामस्वरूप यहाँ के लगभग सभी बैंक कार्यालय पूर्णतः बंद रहे। विदित हो कि इस हड़ताल को बैंक में कार्यरत अन्य संग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.