हापुड़, जनवरी 13 -- हापुड़। साप्ताहिक पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को पूरा कराने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आगामी 27 जनवरी को बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 24 घंटे की हड़ताल करेंगे। एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने बैंकों में भ्रमण किया। उक्त मांग को पूरा कराने के लिए फोरम की जिला इकाई ने भी सभी बैंकों के भ्रमण का प्रोग्राम रखा है। जिला कन्वीनर आरके माहेश्वरी ने यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन हापुड़ जिले के पदाधिकारियों के साथ यूनियन बैंक, फ्रीगंज रोड शाखा, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक की शाखों का भ्रमण किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 27 तारीख की हड़ताल एवं उसी दिन प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। मनोज भारद्वाज, दीपक, नीटू, कुलदीप आदि कर्मचारी भ्रमण में पदाधिकारियों के साथ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...