हापुड़, अगस्त 17 -- हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग निवासी एक व्यक्ति को वीडियो कॉल कर बैंक कर्मचारी बनकर खाते से 1.57 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। नगर के मोहल्ला पक्का बाग निवासी प्रमांक गर्ग ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि 3 मई की सुबह को उसके फोन पर एक व्हाट्सएप वीडियो काॅल आया। काॅल करने वाले उनकी बैंक डिटेल्स का हवाला देकर खुद को बैंक कर्मचारी बताया। इस पर पीड़ित को आरोपी पर भरोसा हो गया, लेकिन तभी उसके खाते से 157500 रुपये निकल गए। खाते से ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हो सकी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गि...