मेरठ, दिसम्बर 2 -- साइबर ठगों ने एक युवक को उसका बैंक खाता बंद करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने देहलीगेट थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। देहली गेट थाना क्षेत्र के पूर्वा फैय्याज अली निवासी शेख समीरूल जमादार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नंवबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उनके बैंक खाते में आधार कार्ड व पैन कार्ड नहीं लगा है, जिस कारण उसे बंद किया जा रहा है। पीड़ित ने कॉलर से अपने पूरे कागज जमा करने की बात कही तो उसने दोबारा से देने को कहा। उसकी बातों में आकर उसने अपना आधार कार्ड व पैन कार्ड नंबर आरोपी को बता दिया। नंबर बताते ही उनके मोबाइल पर 50 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। पीड़ित ने कॉलर को फोन मिलाया तो उसने गलती से पैसा कटने की बात कही। इसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.