फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने बैंक कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना 9 दिसंबर की है। बल्लभगढ़ क्षेत्र के सुभाष का कहना है कि उसके पास एक बैंक से फोन आया। जिसने अपने आप को बैंक कर्मचारी बताया। उसने उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल करके धोखाधड़ी से 39,330 तक ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...