देवघर, जनवरी 3 -- मधुपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुरा गांव में हथियारबंद अपराधियों दिन-दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है तीन अज्ञात अपराधियों ने एक बैंक कर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर हजारों रुपए लूट लिए और अपाची बाइक से फरार हो गए। लूट के शिकार सूर्य नारायण सिंह बंधन बैंक मधुपुर शाखा में कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार वह भलुआपहड़ी के रास्ते उदयपुरा की ओर नकदी कलेक्शन करने जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उदयपुरा स्कूल के निकट उन्हें रोका और हथियार के बल पर धन लूटकर मौके से भाग गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच की। अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी...