शामली, फरवरी 12 -- ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को बैंक कर्मचारियों ने नए लेबर कोड के विरोध में सांकेतिक हड़ताल की। हालांकि शामली जनपद में हड़ताल का असर सीमित रहा और अधिकांश बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा। जिले में करीब 25 से 30 प्रतिशत बैंक कर्मचारी ही हड़ताल पर रहे, जबकि अन्य कर्मचारी कार्य पर मौजूद रहे। इस कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं और ग्राहकों को किसी विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बैंकों में लेनदेन और अन्य कार्य सामान्य दिनों की तरह जारी रहे। हड़ताल के समर्थन में एआईबीईए, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया समेत विभिन्न संगठनों ने नए लेबर कोड में संशोधन एवं उसे वापस लेने की मांग उठाई। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन कटवाकर अपना विरोध दर्ज कराया। पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.