बांदा, जून 10 -- बांदा। संवाददाता बैंक और सोसाइटी के कर्ज से परेशान एक किसान ने खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह शव खेत स्थित पेड़ से लटका मिला। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भाटी गांव निवासी 60 वर्षीय रामकरन किसानी करता था। मंगलवार सुबह बिना बताए घर से निकल गया। बगीचा में लगे नीम के पेड़ के सहारे नाइलॉन की रस्सी से फांसी लगा ली। वहां से गुजरे चरवाहों ने शव फंदे से लटकता देखा तो घरवालों को जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीखपुकार मच गई। मृतक के बेटे ललित ने बताया कि पिता ने चार साल पहले केसीसी के जरिए आर्यावर्त बैंक शाखा पखरौली से दो लाख रुपये कर्ज लिया था। पैदावार न होने के कारण कर्ज की भरपाई नहीं कर पाए। कर्ज भी काफी बढ़ गया था। इधर, सोसाइटी कमासिन से भी कर्ज लिए था। रविवार को बैंक कर्मियों ने नोटिस थमा दी थी। बेटे का आरोप है कि बैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.