नई दिल्ली, फरवरी 5 -- बैंकिंग और टेक्नोलॉजी के मेल में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा एक बड़ी भर्ती लेकर आया है। BOB IT Posts Recruitment 2026 के तहत कुल 418 पदों पर अधिकारी, मैनेजर और सीनियर मैनेजर की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती खासतौर पर उन आईटी प्रोफेशनल्स के लिए है जो सरकारी बैंक की स्थिर नौकरी के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी पर काम करना चाहते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 19 फरवरी 2026 तय की गई है।किस तरह की भर्ती है यह बैंक ऑफ बड़ौदा इस भर्ती के जरिए अपनी आईटी टीम को मजबूत करना चाहता है। इसमें AI, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, फुल स्टैक डेवलपमेंट, डेटा इंजीनियरिंग और डेटाबेस मैनेजमेंट जैसे आधुनिक क्षेत्रों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स को मौका दिया जा रहा है। यह सिर्फ एक सामान्य बैं...