रांची, सितम्बर 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा के लोन मैनेजर ईश्वरचंद्र झा ने शनिवार सुबह 10 बजे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपर बाजार बड़ालाल शाखा में कार्यरत थे। घटना का पता चलने पर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कुछ दिन पूर्व ही उन्हें एक संतान की प्राप्ति हुई थी। सुखदेवनगर थाना प्रभारी केके साहू ने बताया कि किसी बात पर शुक्रवार की रात परिवार से विवाद हुआ था। इसके बाद शनिवार को कमरे में उन्होंने खुद को बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर परिजन घबरा गए। रोशनदान से जब देखा तो वह कमरे में पंखे से फांसी लगाकर लटके हुए थे। घटना के बाद कोहराम मच गया। पति द्वारा आत्महत्या किए जाने से पत्नी बेसुध हो गई। वह बार-बार अचेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.