देहरादून, जून 13 -- बैंक ऑफ इंडिया ने देहरादून में सहस्त्रधारा रोड और जीवनगढ़ में दो नई शाखाएं खोली हैं। नई शाखाओं का उद्घाटन बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड महाप्रबंधक चंडीगढ़ अनिल कुमार वर्मा, आंचलिक प्रबंधक देहारादून विवेक तिवारी, उप आंचलिक प्रबंधक भानु प्रताप सिंह नबियाल ने किया। इस दौरान ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, ऋण सुविधाओं और बचत योजनाओं की जानकारी दी गई। वर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य ग्राहकों को सुविधाजनक, पारदर्शी और तकनीक संचालित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है। मौके पर मुख्य प्रबन्धक मो. फरमान, वरिष्ठ प्रबंधक मनीषा रमोला, शाखा प्रबंधक भूपिंदर रावत शाखा प्रबंधक मोनिका तड़ियाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...