रांची, जनवरी 3 -- रांची, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई), रांची अंचल की ओर से शनिवार को टांगर स्थित माहेर अनाथाश्रम में जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया। विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड की पत्नी डॉ. अनुराधा गोंड ने कहा कि बीओआई द्वारा समाज के उत्थान के लिए कार्य नियमित अंतराल पर किए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि सीमा सिंह ने बताया कि बैंक द्वारा माहेर में स्टेशनरी सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। रांची अंचल की उप आंचलिक प्रबंधक बनिता महापात्रा, प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव, आभा रानी सिंह व सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.